अघोषित बिधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन
अघोषित बिधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन
विधुत विभाग मुर्दाबाद के लगाये नारे
रहली~ब्लाक कांगेस कमेटी रहली के द्वारा अघोषित विधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों को कम करने की मांग को लेकर कार्यपालन अभियंता म प्र पूर्व वि वि लि रहली को ज्ञापन सौपा।ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह ने बताया कि नगर एवं गांव में लगातार अघोषित विधुत कटौती की जा रही है साथ ही अत्यधिक बिजली बिल दिए जा रहे है पहले से लोग कोरोना महामारी के दौर में तंगी हाल से अपना जीवन यापन करने जद्दोजहद कर रहे है ऐसे में बढ़े हुए बिजली के बिल भर पाना मुश्किल हो गया है। यदि शीघ्र विधुत कटौती बन्द कर बिजली बिलों की बढ़ोतरी में कमी नही की जाती तो कांग्रेस के द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो में जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पटेल,दीपक जैन,परषोत्तम कुर्मी,बाला कुर्मी,कमलनारायण कुर्मी,बलदेव प्रसाद कुर्मी,भाईराम कुर्मी,पलटूराम कुर्मी,पप्पू कुर्मी,बलाप्रसाद कुर्मी,ललित कुर्मी,परमलाल कुर्मी,जसबन्त सिंह,विशाल सेन मौजूद रहे ।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :




No comments